Header Ads

Breaking News

महिला को बातों में उलझाकर एटीएम कार्ड बदल बदमाश ने निकाले 1.19 लाख रुपये

https://ift.tt/31WwkLJ

शहर के मोहल्ला कुतुबपुर निवासी एक महिला का अज्ञात युवकों ने मदद का झांसा देकर एटीएम कार्ड बदल लिया। युवकों ने उनके खाते से एक लाख 19 हजार रुपये निकाल लिए। मोबाइल पर मैसेज आने के बाद उन्हें एटीएम कार्ड बदल कर हुई ठगी के बारे में पता लगा। महिला की शिकायत के बाद शहर थाना पुलिस अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी व धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी शिकायत में गुड़गांव जिला के गांव हरिनगर निवासी ममता ने बताया कि है कि वह फ़िलहाल शहर के मोहल्ला कुतुबपुर में रहती है। उनका खाता स्टेट बैंक आफ इंडिया में है तथा इसी खाता से एटीएम कार्ड भी लिया हुआ है। सात जुलाई को वह एसबीआई के निकट स्थित एटीएम पर पैसे निकालने के लिए गई थी। पैसे निकालते समय दो युवक भी बूथ में मौजूद थे।

दोनों युवकों ने उन्हें बातों में उलझा कर एटीएम कार्ड बदल लिया तथा इसके बारे में उन्हें पता नहीं लग पाया। युवकों ने उनके कार्ड से सात जुलाई को 89 हजार रुपये व आठ जुलाई को 30 हजार रुपये निकाल लिए। मोबाइल पर मैसेज आने के बाद उन्होंने अपने एटीएम कार्ड की जांच की तो वह किसी प्रियंका देवी के नाम से था। उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस को दी। शहर थाना पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VZAzT4

कोई टिप्पणी नहीं