Header Ads

Breaking News

जैनाबाद में लगा शिविर, 110 यूनिट ब्लड एकत्रित

https://ift.tt/2D3PrJp

गांव जैनाबाद में गुरू पूर्णिमा पर रक्तदान कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में रक्तदान को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया और 110 यूनिट ब्लड एकत्रित हुआ। नागरिक अस्पताल के ब्लड बैंक में कार्यरत लैब तकनीशियन हरीश कुमार ने भी ब्लड डोनेट किया। हरीश ने 20वीं बार रक्तदान किया है। कैंप में ब्लड एकत्रित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम से नागरिक अस्पताल ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. नीतू सिंह, एलटी बिजेंद्र सिंह, स्टाफ नर्स साक्षी व संजय सहित ग्रामीण भगवान सिंह, वेदप्रकाश, छाजुराम, जयनारायण व रामपत सहित अन्य मौजूद रहे। ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. नीतू ने कहा कि लोगों को रक्तदान के लिए आगे बढ़कर सहयोग करना चाहिए। कोरोना के दृष्टिगत भी पूरी सावधानी बरती जा रही है।

जुलाई में हो जाती है कमी, इसलिए 4 साल पहले किया शुरू

लैब तकनीशियन हरीश ने बताया कि जुलाई के महीने में ब्लड बैंक में अक्सर रक्त की कमी हो जाती है। इसलिए 4 साल पहले इस कैंप की शुरूआत की थी। अब यह चौथा कैंप लगाया गया था। कैंप में ग्रामीणों का पूरा योगदान होता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Camp set up in Jainabad, 110 units of blood collected


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ixasMX

कोई टिप्पणी नहीं