अब दिन-रात का पारा बराबर, सामान्य से 10 डिग्री कम हुआ तापमान
https://ift.tt/2O4mQGe
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31VXiTF
माॅनसून तेजी से सक्रिय हो रहा है। प्रदेश के कई इलाकों मेंमंगलवार देर शाम बरसात हुई। इससे तापमान में कमी दर्ज की गई। नारनौल में दिन का तापमान 27.4 डिग्री व रात का 27.2 डिग्री पर आ गया है। दिन का तापमान सामान्य से 10 डिग्री कम रहा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले एक सप्ताह तक प्रदेश के अधिकांश इलाकों में मध्यम दर्जे की बरसात हो सकती है।
जबकि कई जिलों में यह भारी व भारी से भारी बरसात की संभावना भी है। आठ जुलाई को कहीं-कहीं भारी बरसात की संभावना आईएमडी ने जताई है। अब तक प्रदेश में माॅनसून सीजन की सामान्य बरसात हुई है। अगले 36 घंटे में प्रदेश मेंअच्छी बरसात की संभावना है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31VXiTF
कोई टिप्पणी नहीं