Header Ads

Breaking News

बच्चों ने पोस्टर बना समाज को नशे से दूर रहने का दिया संदेश

https://ift.tt/31lPBG6

कोविड 19 की विषम परिस्थितियों में भी अंतरराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस पर एचडी स्कूल बिरोहड़ के बच्चों ने पोस्टर बना कर समाज को दिया संदेश।स्कूल निर्देशक बलराज फौगाट ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस प्रति वर्ष 26 जुन को मनाया जाता है। नशे की वस्तुएं और पदार्थों के निवारण हेतु संयुक्त राष्ट्र महा सभा ने 7 दिसंबर 1987 को प्रस्ताव पारित कर हर वर्ष 26 जुन को अंतरराष्ट्रीय नशा व मादक पदार्थ निरोधक दिवस मनाने का निर्णय लिया था। इस अवसर पर मादक पदार्थों के उत्पादन, तस्करी एवं सेवन के दुष्परिणामों को लोगों को अवगत कराया जाता है। प्राचार्य सुनील कुमार ने बताया कि हम अगर बच्चों उच्च गुणवता वाली शिक्षा देकर हर बुराई और नशे दूर रहने की शिक्षा देते हैं तो बच्चे भी इस प्रकार की शिक्षा पाकर खुद ही नहीं बल्कि आस-पास पड़ोस, समाज को भी अपने पोस्टरों, वक्तव्यों एवं अनेक प्रकार के प्रयासों से उनको नशे से दूर रहने का संदेश देते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Children made the poster a message to the society to stay away from drugs


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2NApuDp

कोई टिप्पणी नहीं