Header Ads

Breaking News

बिजली कटों से बनी पानी की किल्लत, लोगों ने जताया रोष

https://ift.tt/2Aamj25

भीषण गर्मी की स्थिति बनी हुई है। प्री मॉनसून से हुई बूंदाबांदी का भी क्षेत्र में कोई असर नहीं है। इस बीच शहर के कुछ हिस्सों में बिजली गुल होने से बिजली-पानी की समस्या बन रही है। इसके कारण लोगों में रोष है। लोगों की शिकायत है कि घोसियान मोहल्ले की हालत तो सबसे बदहाल बन चुकी है। जुगल किशोर ने बताया कि पानी बिजली की समस्या को लेकर प्रशासनिक स्तर पर अधिकारियों को काफी बार शिकायत देने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। बिजली के लगातार कट लग रहे हैं।

मोहल्ला वासियों ने बताया कि पानी की सप्लाई थोड़ी देर आने के बाद ही बंद हो जाती है। इससे घर के आवश्यक काम भी पूरे नहीं हो पाते। जबकि गर्मी के कारण कूलर व दूसरे कार्यों में पानी की लगातार मांग बनी है। विकास शर्मा ने बताया कि अधिकारियों को काफी बार अनुरोध करने के बाद भी कोई सुनवाई नही हो रही। जिसके चलते सीएम विंडो पर भी शिकायत दी है। बुजुर्ग महिला राजकुमारी ने बताया कि आधा घंटा भी पानी की सप्लाई नहीं आती। जिसके चलते गर्मी के मौसम में बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बुजुर्ग बुल्ले राम व मुकेश बंसल ने बताया कि सप्ताह भर से बिजली की समस्या बनी है। जिससे लोगों को काफी परेशानी आ रही है। उन्होंने बताया कि बिजली की वोल्टेज कम आने से दैनिक क्रिया के काम प्रभावित हो जाते हैं। स्थानीय लोगों ने बिजली व पानी की समस्या से निजात की मांग प्रशासन से की है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YDxd9T

कोई टिप्पणी नहीं