Header Ads

Breaking News

दो वर्षीय बच्चे का शव कूड़े में मिला, शव पर नहीं मिला कोई चोट का निशान

सेक्टर-12 चौक के पास कूड़े के ढेर में बुधवार सुबह दो वर्षीय बच्चे का संदिग्ध हालात में शव मिलने सनसनी फैल गई। पुलिस जांच में सामने आया कि शव के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं है। ऐसे में बीमारी से ही मौत का अंदेशा जताया जा रहा है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।सेक्टर-14 थाने में सहायक उप निरीक्षक त्रिलोकचंद ने बताया कि बच्चे की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। बुधवार सुबह करीब साढ़े सात बजे एक व्यक्ति ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर सूचना दी कि सेक्टर-12 में कूड़े के ढेर में दो वर्ष के बच्चे का शव पड़ा है। सूचना के बाद सेक्टर-14 थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। बच्चे के शव के ऊपर प्लास्टिक का बोरा डाला हुआ था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hCtmkV
https://ift.tt/2C9pyHF

कोई टिप्पणी नहीं