लॉकडाउन में ड्यूटी से गैरहाजिर रहने पर एक्सईएन, आबकारी विभाग के क्लर्क और शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
लॉकडाउन के दौरान जिला प्रशासन द्वारा लगाई गई ड्यूटी से गैरहाजिर रहने पर एक्सईएन, आबकारी विभाग के क्लर्क व शिक्षक की मुसीबतें बढ़ गई। नोडल अधिकारी एडीएम (सोहना) की शिकायत पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया। एसडीएम चिनार चहल ने बताया की तीनों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही के लिए भी लिखकर भेज दिया है।
लॉकडाउन के दौरान जिला प्रशासन कि ओर से प्रवासी लोगों को बसों व ट्रेनों के माध्यम से भेजने के लिए सभी सरकारी विभागों के कर्मचारियों व अधिकारियों की ड्यूटी लगाई थी। ताऊ देवीलाल में आबकारी विभाग के क्लर्क लोकेश आहूजा, एक्सईएन कुलदीप व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बुढेड़ा के शिक्षक संजय कुमार की ड्यूटी लगाई थी। नोडल अधिकारी एसडीएम (सोहना) चिनार चहल की जांच में तीनों लोगों के गैरहाजिर मिलने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2V1PU4X
https://ift.tt/2YRaeXR
कोई टिप्पणी नहीं