Header Ads

Breaking News

पंचायत प्रतिनिधियों और सरकारी कर्मियों को समझाए कोरोना से बचने और बचाने के उपाय

https://ift.tt/31fVJ2C

स्वास्थ्य विभाग के प्रशिक्षकों द्वारा पंचायत प्रतिनिधियों व सरकारी विभागों के कर्मचारियों को स्वयं कोरोना से बचने व दूसरों को बचाने के उपाय समझाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में हिसार के जिला सभागार व हांसी में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए।

सिविल सर्जन डॉ. रत्ना भारती ने बताया कि कोरोना के संक्रमण की कड़ी को तोड़ने के लिए उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने पिछले दिनों जिला में अधिक से अधिक लोगों को कोरोना से बचने के लिए प्रशिक्षित करने के आदेश दिए थे। इसके अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व प्रशिक्षक जिला के विभिन्न स्थानों पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों में पंचायत प्रतिनिधियों व कर्मचारियों को कोरोना से बचाव के गुर सिखाए जा रहे हैं।

प्रशिक्षकों ने यह दी जानकारी

  • बार-बार हाथ साफ करने से इसकी संभावना बहुत कम रह जाती है कि वायरस एक से दूसरे व्यक्ति तक पहुंचे।
  • 30 सेकंड तक साबुन से हाथाें को धोते हैं और उसे पानी से साफ कर लेते हैं तो कोरोना अपने आप खत्म हो जाता है।
  • कार्यालय आदि में जहां बार-बार हाथ धोना संभव न हो वहां एल्कोहल युक्त हैंड सेनिटाइजर से अपने हाथों को साफ करें।
  • कोई भी व्यक्ति मुंह पर मास्क लगाए बिना घर से बाहर न निकले। मास्क सूती कपड़े का बनाकर इस्तेमाल करें जिसे प्रतिदिन साबुन से अच्छी प्रकार धोकर व कीटाणुमुक्त करके प्रयोग करें। मास्क को इधर-उधर खुले में न फेंके।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2CCwayt

कोई टिप्पणी नहीं