Header Ads

Breaking News

बिना डॉक्टर की पर्ची के कोरोना टेस्ट कराना अब आसान नहीं, पहले जांच फिर होगा टेस्ट

कोरोना टेस्ट कराने से पहले अब नजदीकी डॉक्टर से जांच करानी होगी। बिना डॉक्टर की पर्ची के कोविड टेस्ट कराना अब आसान नहीं ‌होगा। गुरुवार को यह बात ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में डॉक्टरों ने मरीजों से कही। इससे मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
शहर में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। इससे लोगों में कोरोना को लेकर काफी डर बैठ गया है। वे खांसी, जुखाम और बुखार की शिकायत के साथ अस्पतालों में पहुंच रहे हैं। इनमें कई मरीज कोरोना संक्रमण के भी होते हैं । ईएसआईसी अस्पताल की कोविड ओपीडी में रोज ऐसे केस देखने को मिलते हैं। हाल ही में ऐसा एक केस बुधवार को देखने को मिला।

ईएसआईसी में कोविड जांच के लिए पहुंचे एक मरीज को डॉक्टर ने यह बोलकर वापस जाने के लिए कहा कि उसे कोई समस्या नहीं है। मौसम में बदलाव के कारण खांसी, जुखाम और गले में दर्द हो सकता है। किसी तरह मरीज ने एक उच्च अधिकारी से बात कर अपना टेस्ट कराया।

अगले दिन मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इससे डॉक्टरों में हड़कंप मच गया। गुरुवार को अस्पताल में एक बार फिर वही अव्यवस्था देखने को मिली। बिना डॉक्टरी सलाह और ईएसआई कार्ड के अस्पताल में जांच कराने पहुंचे मरीजों को डॉक्टरों ने दवाई लिखकर वापस लौटा दिया और तीन दिन बाद आने के लिए कहा।

ऐसे में लौटाए गए मरीजों में से किसी को कोरोना संक्रमण होता है तो वह कितने लोगों को संक्रमित कर सकता है। इसका अंदाजा स्वास्थ्य विभाग को नहीं है। एक ओर जहां स्वास्थ्य विभाग ने लक्षणों के आधार पर टेस्ट कराना अनिवार्य बताया है। वहीं डॉक्टरों की लापरवाही भी लगातार सामने आ रही है।
इस संबंध में ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज के रजिस्ट्रार डॉ. अनिल पांडे ने कहा कि हर किसी को कोरोना हो यह जरूरी नहीं है। इसलिए टेस्ट से पहले डॉक्टरी जांच कराई जाती है। इन दिनों मौसम बदलाव के कारण खांसी, बुखार होना आम बात हो गई है। इसलिए डॉक्टरी सलाह पर जांच जरूरी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fHDMy9
https://ift.tt/3fC9jRT

कोई टिप्पणी नहीं