Header Ads

Breaking News

पीटीआई शिक्षकाें काे नाैकरी से निकाले जाने के विराेध में जताया रोष

पीटीआई शिक्षकाें काे नाैकरी से निकाले जाने के विराेध में शनिवार काे खंड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन हरियाणा शारीरिक अध्यापक संघ एवं हरियाणा शारीरिक शिक्षक संघर्ष समिति के आह्वान पर पूरे प्रदेश में खंड शिक्षा अधिकारियाें के कार्यालयाें के बाहर किया गया। बताया कि शिक्षा विद्यालय निदेशालय द्वारा 27 मई 2020 के आदेश के अनुसार पीटीआई अध्यापकाें काे 5 महीने का वक्त दिया गया था।

पीटीआई शिक्षक कवल जीत ने बताया कि प्रदेश के 1983 पीटीआई शिक्षकाें काे एक साथ नाैकरी से निकाल दिया गया है। वह 1 जून काे ही कार्यमुक्त कर दिया है। यह सरासर अन्याय है। उन्हाेंने प्रधानमंत्री के नाम खंड शिक्षा अधिकारी काे ज्ञापन भी साैंपा। इस प्रदर्शन में प्राथमिक शिक्षक संघ, कला अध्यापक संघ, सर्व कर्मचारी संघ के ब्लाॅक प्रधान श्रीकृष्णा रावल, ब्लाॅक सचिव प्रीतम रावल इस माैके पर मुख्य रूप से रहे।

ब्लाॅक प्रधान ने कहा कि जब तक पीटीआई अध्यापकाें का संघर्ष जारी रहेगा तब तक सर्व कर्मचारी संघ उनके हक के लिए लड़ता रहेगा। इस क्रम में पानीपत ब्लाॅक के पीटीआई अध्यापकाें ने भी विराेध प्रदर्शन किया। इस अवसर पर डीपीई सुनील कुमार, जितेंद्र, कृष्ण, राकेश, सतेंद्र मालिक, सुनील आदि माैजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पानीपत. सरकार के खिलाफ धरना देकर प्रदर्शन करते पीटीआई शिक्षक।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3d1c918

कोई टिप्पणी नहीं