Header Ads

Breaking News

होटल संचालक भाइयों पर लाठी, डंडे व फरसे से हमला

https://ift.tt/3g4BUzB

बीती रात एलआईसी रोड पर बाइक सवार छह सात युवकों ने होटल संचालक दो भाइयों पर लाठी-डंडों व फरसों से हमला कर दिया। घायलों ने आरोप लगाया कि हमलावर सोने की एक चेन, मोबाइल व 60 हजार की नगदी छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में पतराम गेट निवासी सचिन ने बताया कि रात को वह अपने भाई सुभम के साथ गांव कालुवास स्थित अपने होटल से बाइक पर घर जा रहे थे। जब वह एलआईसी रोड स्थित शराब ठेके के पास पहुंचे तो पीछे से बाइकों पर भंसी पाना निवासी चिनका, कोट रोड निवासी बिंटू 6-7 अन्य युवकों के साथ आए और हम पर लाठी-डंडे व फरसे से हमला कर दिया और कहा कि वे बनाएंगे उन्हें ठेकेदार।

घायल ने आरोप लगाया कि हमलावर उसके गले से सोने की एक चेन व जेब से 60 हजार रुपये छीनकर ले गए। हमलावरों ने उनका मोबाइल भी छीन लिया। अन्य लोगों के आने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 148, 149, 323, 341 व 379बी के तहत मामला दर्जकिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3icFUzZ

कोई टिप्पणी नहीं