Header Ads

Breaking News

तेज तूफान में एनएच पर गिरे कई पेड़ आसपास के लोग काटकर घर ले गए

https://ift.tt/38cvgEz

बरसात के साथ आए भीषण तूफान में खिजराबाद क्षेत्र में सड़क पर कई जगह पेड़ उखड़ कर सड़क पर आ गिरे। तूफान के थमते ही आसपास के लोग पेड़ों को काट कर ले गए। बीते कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से बूंदाबांदी के बाद राहत मिली है। खिजराबाद क्षेत्र में दोपहर के समय बहुत तेज तूफान आया। तूफान के कारण सड़क किनारे खड़े कई बड़े पेड़ उखड़ कर एनएच पर आ गिरे जिस कारण ट्रैफिक डायवर्ट करना पड़ा। बहादुरपुर लिंक रोड पर भी दो-तीन पेड़ जड़ से उखड़ कर सड़क पर गिर गए। बूंदाबांदी के बाद धान की रोपाई में जुटे किसानों को बड़ी मदद मिली है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Many trees fell on the NH in the strong storm, people were cut down and taken home


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2BpGE3Y

कोई टिप्पणी नहीं