Header Ads

Breaking News

लॉकडाउन में नहीं बन पाए पूर्व सैनिकों के स्मार्ट कार्ड, कल से सभी को मिलेंगे टोकन

https://ift.tt/2Aamj25

जिलेभर की आर्मी कैंटीन के वे कार्ड होल्डर पूर्व सैनिक परेशान है जिनके स्मार्ट कार्ड लॉक डाउन की वजह से अभी तक लंबित पड़े हुए हैं। नए बनकर संबंधित कैंटीन में नहीं आ सके हैं।झज्जर की ग्वालिसन रोड स्थित आर्मी कैंटीन में ऐसे ही 300 पूर्व सैनिकों ईकार्ट बनकर नहीं आ सके हैं हालांकि कैंटीन प्रशासन एक कोटे के तहत स्पेशल कार्ड के आधार पर उन्हें हर महीने नियम के अनुसार राशन और लीकर उपलब्ध करा रहा है लेकिन वे अपने कार्ड से जरूरी और उपयुक्त सामान फिर भी नहीं ले पा रहे हैं।

इस बीच कैंटीन प्रशासन ने 200 की बजाय ढाई सौ कार्ड होल्डर को रोजाना कैंटीन से सामान लेने की छूट दे दी है जिसके लिए ऑनलाइन टोकन 29 और 30 जून को मिलेंगे। झज्जर आर्मी कैंटीन के मैनेजर कर्नल सुरेश सिंह कलालिया ने बताया कि इसके लिए पांच मोबाइल नंबर पहले ही जारी कर दिए गए हैं। ये ,7027946612,7027957613,7027957614,702757615 व 8950797044 हैं।

उन्होंने बताया कि झज्जर कैंटीन से जिन कार्ड होल्डर बने 3 जनवरी तक नए कार्डों के लिए अप्लाई किया था उन सभी के कार्ड बन के आ गए हैं लेकिन इसके बाद जो एप्लीकेशन भेजी गई थी भी लॉक डाउन की वजह से लंबित पड़ी हुई है। कैंटीन मैनेजर ने माना कि इन दिनों कैंटीन में आने वाले पूर्व सैनिक पूरी तरह अनुशासन दिखा रहे हैं । सोशल डिस्टेंस का पालन किया जा रहा है। यही कारण है कि अब रोजाना ढाई सौ कार्ड होल्डरों को सामान लेने की छूट दी गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31pdOvw

कोई टिप्पणी नहीं