शिवराज के बयान पर कमलनाथ का निशाना- कुछ लोग खुद को बड़ा धर्म प्रेमी बताते हैं, लेकिन सच्चाई ये है कि यही सबसे बड़े अधर्मी हैं
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कांग्रेस की कमलनाथ सरकार को गिराने का ऑडियो वायरल होने के बाद सियासी घमासान थमता नहीं दिख रहा है। सुबह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के ट्वीट का अब पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीटर पर ही जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग खुद को बड़ा धर्म प्रेमी बताते है, लेकिन सच्चाई ये है कि यही लोग सबसे बड़े अधर्मी हैं और पापी हैं।
गुरुवार को दोपहर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने एक ट्वीट कर कहा- 'पापियों का विनाश तो पुण्य का काम है। हमारा धर्म तो यही कहता है। क्यों? बोलो, सियापति रामचंद्र की जय।' इसे इंदौर की रेजीडेंसी में सांवेर कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के ऑडियो वायरल होने से जा रहा है, जिसमें शिवराज कहते सुने गए कि मध्य प्रदेश की सरकार गिरनी चाहिए, ये केंद्रीय नेतृत्व ने तय किया था। इसके बाद कांग्रेस भाजपा और शिवराज पर हमलावर हो गई थी। कांग्रेस ने राष्ट्रपति और सुप्रीम कोर्ट तक जाने की बात कही है।
कमलनाथ का सवाल- जनता के धर्म यानि जनादेश का अपमान करने वाले कैसे धर्म प्रेमी ?
धोखा,फ़रेब,साज़िश,ख़रीद फ़रोख़्त ,षड्यंत्र , प्रलोभन ,ये आचरण तो धर्म कभी नहीं सिखाता ?
— Office Of Kamal Nath (@OfficeOfKNath) June 11, 2020
एक समय जिन्हें पापी बताते थे , आज वो ही संगी साथी है।
कोई नियत-नीति नहीं , नैतिकता नहीं , कोई सिद्धांत नहीं , यह धर्म की राह कैसे ?
2/2
मुख्यमंत्री शिवराज का ट्वीट...
पापियों का विनाश तो पुण्य का काम है। हमारा धर्म तो यही कहता है।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) June 11, 2020
क्यों?
बोलो, सियापति रामचंद्र की जय! 🙏🏽
दिग्विजय ने शिवराज को धन्यवाद कहा
पूर्व मुख्यमंत्रीदिग्विजय सिंह ने शिवराज सिंह चौहान का धन्यवाद किया है। उन्होंनेकहा कि मध्य प्रदेश की सरकार गिराने के षड्यंत्र में मोदी और शाह भी शामिल थे, आपने (शिवराज)इसकाभंडाफोड़ कर दिया। इसके लिए शिवराजजी आपका धन्यवाद। उन्होंने ट्वीटके जरिए कहा- अब यह साफहो गया है कि जब मोदीजी को कोरोना से निपटने के लिए समय देना था, तब वे मध्यप्रदेश की जनता द्वारा चुनी हुई सरकार को गिराने में व्यस्त थे।
भाजपा जिसे षड्यंत्र बता रही, उसे तुलसी सिलावट ने स्वीकारा
कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने कहा कि जो भाजपाई शिवराज जी के इंदौर की रेसीडेंसी कोठी में सांवेर के लोगों के बीच दिए गए भाषण के वायरल ऑडियो-वीडियो को फर्जी और कांग्रेस का षड्यंत्र बता रहे हैं, वो उस समय शिवराज जी के पास खड़े मंत्री तुलसी सिलावट स्वीकार रहे हैं, जिसमें वह कह रहे हैं कि, जो शिवराज जी ने कहा- वह एक-एक शब्द सही है। ये उनका मेरे प्रति प्यार है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Dainik Bhaskar /national/news/kamal-naths-target-on-shivrajs-statement-some-people-call-themselves-big-religious-lovers-but-the-truth-is-that-they-are-the-biggest-ungodly-127398420.html
https://ift.tt/2ApUkM2
कोई टिप्पणी नहीं