Header Ads

Breaking News

डीएसजीएमसी करेगी 850 बेड्स का व्यवस्था, सीएम को भेजा पत्र

दिल्ली में लगातार कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी 850 बेड्स का इंतजाम करेगी। वहीं कमेटी ने ऐसी लगभग 8 जगहों को चिन्हित किया हैं जहां पर कोविड केयर सेंटर बनाया जाएगा। डीएसजीएमसी के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा है कि इन जगहों पर भर्ती हुए मरीजों के लिए नाश्ता, खाना,पानी,मेडिसिन और ऑक्सीजन आदि का इंतजाम भी डीएसजीएमसी कमेटी ही करेगी।

सिरसा ने कहा है कि हम मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि दिल्ली कमेटी अब अपने अधीन की जगहों पर कोविड केयर सेंटर बना रही है। इसमें गुरूद्वारों के हॉल,स्कूल, कॉलेज, बेसमेंट या कमेटी की अन्य जगहों का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके लिए आवश्यक इजाजत सरकार से दी जाए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2UU8sUW
https://ift.tt/30L9q9H

कोई टिप्पणी नहीं