Header Ads

Breaking News

संस्थाओं का ऐलान, 30 तक प्रशासन के पास सुधार का समय, इसके बाद आंदाेलन, गोअभयारण्य में गायों की मौत को लेकर जनसंगठनों ने जताया रोष

https://ift.tt/31fVJ2C

गाेवंश की माैत के मामले में जनसंगठनाें के पदाधिकारियों ने क्रांतिमान पार्क में एकत्रित होकर राेष व्यक्त किया है। उन्हाेंने जिला प्रशासन से मांग की है कि गाेअभयारण्य में जो गाय बची हुई हैं, उनकाे बचाने की मुहिम चलाई जाए। उन्हाेंने कहा कि जिला प्रशासन इनके डाइट चार्ज के हिसाब से चारे की व्यवस्था करे।

उन्हाेंने ऐलान किया है कि इसके लिए निगम व जिला प्रशासन के पास 30 जून तक का समय है। इसके बाद जनसंगठन आंदाेलन छेड़ेगा। साथ ही वे प्रयास करेंगे कि किसी भी सूरत में पशुओं काे मरने से बचाने के लिए गाेअभयारण्य से मुक्त किया जाए। क्रांतिमान पार्क में मीटिंग के बाद जनसंगठन के पदाधिकारी डीसी से मिलने के लिए पहुंचे।

जनसंगठनाें के पदाधिकारियाें की डीसी से मुलाकात नहीं हाे पाई। हालांकि डीसी के आवास पर भी पहुंचे मगर वहां भी स्टाफ से मिलने नहीं दिया। शमशेर आर्य प्रदेशाध्यक्ष हरियाणा राज्य गोशाला संघ, राष्ट्रीय अध्यक्ष हम एनजीओ अरुण सिहाग, गोपुत्र सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील मालवाल, गोसेवक राकेश शर्मा, विश्व हिंदू परिषद सिरसा के जिला प्रमुख पंकज सेन, गोसेवक शीतल हिंदू, समाजसेवी नीलम सुंडा, राष्ट्रीय प्रचारक रविंद्र पानू, आर्य सतीश नारनौंद, सीताराम, अमित बामल, अशोक मौजूद थे।

पढ़िये... जनसंगठनों की मांगें

  • गाेवंश के लिए डाइट चार्ट के अनुसार चारे की व्यवस्था की जाए।
  • गायाें के माैत के जिम्मेदार लाेगाें पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
  • पशु प्रेमी जाे पशु पालने की एवज में गाय छुड़वाना चाहता है ताे उसकी एवज में निगम 5100 रुपये लेना बंद करे।
  • शहर में 3 गाड़ियां निगम की तरफ से लगाई जाए ताकि राेटी, फल सब्जियाें के छिलके या अन्य खाने का सामान एकत्रित किया जाए।
  • मृत पशुओंकाे हड्डारोड़ी में भेजने की बजाय इन्हें दफनाया जाए।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3eMxtJH

कोई टिप्पणी नहीं