Header Ads

Breaking News

नप के 247 सफाई कर्मचारी दो दिन के सामूहिक अवकाश पर, 12 प्वाइंट्स से नहीं उठा कचरा

https://ift.tt/3eLymlE

कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने समेत 16 सूत्री मांग को लेकर सोमवार से नगरपरिषद के सफाई कर्मचारी दो दिन के सामूहिक अवकाश पर चले गए हैं। इसके चलते आधे से ज्यादा शहर में सोमवार को सफाई व कूड़ा उठान का कार्य प्रभावित रहा। मंगलवार को भी शहर में सफाई का कार्य बाधित रहेगा। कर्मचारियों ने नप कार्यालय के बाहर नारेबाजी की सरकार को चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गई तो कर्मचारी आंदोलन को तेज कर देंगे।

नगर पालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर सोमवार को नगरपरिषद के सफाई कर्मचारी दो दिन के सामूहिक अवकाश पर चले गए है। इसके चलते शहर में जगह जगह गंदगी के ढेर लगे रहे है और अनेक स्थानों पर गंदगी फैली रही। मंगलवार को भी कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। हालांकि जिन क्षेत्र में सफाई का कार्य ठेके पर दिया गया है उन क्षेत्रों में सफाई का कार्य सुचारू चल रहा है। सुबह दस बजे सफाई कर्मचारी नप कार्यालय के बाहर जमा हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

नगर पालिका कर्मचारी संघ के राज्य सचिव पुरुषोत्तम दानव ने कहा कि गृह मंत्री अनिल विज कर्मचारियों की समस्याओं व मांगों की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। उन्होंने नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा की तरफ से पीटीआई के आंदोलन को समर्थन दिया। इस मौके पर सर्व कर्मचारी संघ के पदाधिकारी सुभाष कौशिक, सुख दर्शन सरोहा, अनिल नागर, लोकेश, संदीप, राकेश मलिक, विजय, प्रवीन, सुरेश, दीपक, मनीषा, बाला, मालती, कमला, कृष्णा, तेजपाल आदि मौजूद थे।

140 स्थाई और 107 अस्थाई कर्मी शामिल
सोमवार को नप के 247 कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर रहे। इसमें से 140 स्थाई व 107 अस्थाई कर्मचारी शामिल है। 16 सूत्री मांगों को लेकर दो दिन के लिए सामूहिक अवकाश पर चले गए है। इससे सोमवार को शहर में सफाई व्यवस्था ठप रही।

शहर में इन स्थानों से नहीं हुआ कूड़े का उठान
शहर में 12 स्थानों पर कूड़ा प्वाइंट हैं। जहां से नगरपरिषद के कर्मचारी कूड़े का उठान करते है। इसके कारण सिविल अस्पताल के नजदीक कृष्णा काॅलोनी मोड़ पर, नेहरू पार्क के सामने, दिनोद गेट वैश्य स्कूल के पास, महाबीर घाटी क्षेत्र, सरकुलर रोड फुला देवी स्कूल के नजदीक, लोहारू रोड ओवर ब्रिज स्थित गोशाला के नजदीक आदि कचरा प्वाइंट से कूड़े का उठान नहीं हुआ।

दीपक गोयल, ईओ, नगरपरिषद ने कहा कि शहर के जिन क्षेत्रों में सफाई का कार्य ठेके पर दिया गया है वहां सफाई का कार्य चल रहा है। जिन क्षेत्रों में नप कर्मचारी कार्य कर रहे हैं वहां सोमवार को सफाई कार्य प्रभावित रहा है। वैकल्पिक व्यवस्था पर कहा कि बुधवार को कर्मचारी काम पर लौट आएंगे। इसके बाद भी कार्य बाधित रहा था तो ठेकेदार के कर्मचारियों के माध्यम से कूड़े का उठान करवाया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
भिवानी। वैश्य स्कूल के पास सड़क किनारे पड़ा कचरा।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Ae88ZS

कोई टिप्पणी नहीं