जिले में 24 घंटे में सबसे ज्यादा 23 संक्रमित मिले बडेसरा की 60 वर्षीय महिला की अग्रोहा में मौत
जिले के गांव बडेसरा निवासी 60 वर्षीय काेराेना संक्रमित महिला की बुधवार को अग्रोहा में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला 25-30 वर्षों से दिल्ली ही रह रही थी। उन्होंने अग्रोहा में ही स्वास्थ्य जांच के साथ सैंपल दिया था। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद वे वहीं एडमिट थी। दूसरी ओर जिले में 24 घंटे में सर्वाधिक 23 संक्रमित मरीज सामने आए हैं। इससे जिले में मरीजों की संख्या 137 से बढ़कर सीधे 160 पर पहुंच गई।
बुधवार को शहर के गांधी नगर, हालु बाजार, पुराना हाउसिंग बोर्ड, सेक्टर-13, नई अनाज मंडी, चिरंजीव कालोनी के अलावा गांव बड़सी, गांव धारेडू्, लोहारू अनाज मंडी, जुई खुर्द,बडाला व सिवानी में कोरोना संक्रमित 23 मरीज मिले हैं। एक व दो वर्षीय बच्ची के अलावा 57 व 65 वर्षीय बुजुर्ग भी कोरोना संक्रमित मिले हैं। 15 मरीज पहले से संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए हैं। दो की ट्रैवल हिस्ट्री दिल्ली की, तीन की गुरुग्राम तो एक मरीज की चेन्नई से संबंधित है।
बुधवार को जिले में जिन क्षेत्रों में कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई वहां स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने पहुंचकर सर्वे व स्क्रीनिंग शुरू की। इसके अलावा आसपास के व्यक्तियों की सैंपलिंग की। शाम चार बजे तक विभाग की टीमें 90 लोगों के कोरोना से संबंधित सैंपल ले चुकी थी।
ये है 23 कोरोना संक्रमितों की ट्रेवल हिस्ट्री
1. बुधवार को भुरटाना से दो और मरीज कोरोना पॉजिटिव मिलने से संक्रमितों की संख्या 15 हो गई है। भेड़ पालक की साली व साला 30 जून को गांव में आए थे। जबकि भेड़ पालक व दिल्ली से आए सदस्यों का कोरोना टेस्ट किया तो तीनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। बुधवार को 29 वर्षीय युवक तथा 2 वर्षीय लड़की की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। जो पहले से संक्रमितों के संपर्क में आने से पाॅजिटिव हुए हैं।
2. गांधी नगर कृष्णा कालोनी में बुधवार को 65 वर्षीय महिला व सात वर्षीय बच्चे के साथ पांच लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। चार दिन पहले गांधी नगर में 46 वर्षीय महिला व 48 व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिले थे। उनकी ट्रेवल हिस्ट्री दिल्ली से हैं। उन्हीं के परिवार के पांच सदस्य बुधवार को कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 46 वर्षीय, 20 वर्षीय व 65 वर्षीय महिला, 17 वर्षीय युवक तथा 7 वर्षीय बच्चा शामिल हैं।
3. हालु बाजार की12 वर्षीय लड़की भी संक्रमित मिली है, जो परिवार केे संक्रमित मरीज के संपर्क में आई है।
4. पुराना हाउसिंग बोर्ड निवासी 57 वर्षीय व्यक्ति भी बुधवार को संक्रमित मिला है। वह दिल्ली के दरियागंज में एक पेपर मिल में नौकरी करता है। 14 जून को वह भिवानी आया था और सिविल अस्पताल में कोरोना टेस्ट करवाया था।
5. पुराना हाउसिंग बोर्ड में बुधवार को दूसरी 35 वर्षीय महिला भी कोरोना पाँजिटिव मिली है जो पहले संक्रमित व्यक्ति की पत्नी है।
6. गांव बड़सी निवासी 5 वर्षीय युवक भी कोरोना संक्रमित पाया गया है। जो टीबी का मरीज है।
7. गांव धारेडू निवासी 46 वर्षीय व्यक्ति भी संक्रमित मिला है। वह दिल्ली के पंजाबी बाग क्षेत्र में एक ट्रांसपोर्ट कंपनी नौकरी करता है। वह 13 जून को दिल्ली से भिवानी आया था। जिसने अस्पताल के फ्लू कॉर्नर में पहुंचकर अपना सैंपल दिया था।
8. नई अनाज मंडी भिवानी निवासी 33 वर्षीय व 38 वर्षीय व्यक्ति भी पॉजिटिव मिले हैं। दोनों पहले से आए कोरोना पॉजिटिव के संकर्प में आए हैं।
9. चिंरजीव कालोनी में 40 वर्षीय व 47 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट भी पॉजिटिव मिली है। ये दोनों पहले से आए कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आए हैं। जो संक्रमित व्यक्ति के साथ एक ही मकान में रहते थे।
10. लोहारू अनाज मंडी क्षेत्र निवासी एक वर्ष की लड़की की रिपोर्ट भी पॉजिटिव मिली है। जो परिवार के संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आई है।
11. भिवानी के सेक्टर-13 निवासी 38 वर्षीय व्यक्ति भी संक्रमित पाया गया। वह पहले से पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आया था।
12. जुई खुर्द निवासी 24 वर्षीय युवक भी संक्रमित मिला है। वह चेन्नई के निल्लौर में ट्रांसपोर्ट कंपनी में सुपरवाईजर के पद पर कार्य करता है। वह 15 जून को भिवानी आया था। जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
13. बडाला निवासी कोरोना संक्रमित 41 वर्षीय व्यक्ति 15 जून को दिल्ली से भिवानी आया था। सिविल अस्पताल में टेस्ट करवाया तो उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव मिली।
14. सिवानी में एक ही परिवार के तीन लोग पॉजिटिव मिले हैं। तीनों की ट्रैवल हिस्ट्री गुरुग्राम की है।
ये कहना है सीएमओ का
सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र कादयान ने बताया कि जिले में बुधवार को 20 और कोरोना संक्रमित व्यक्ति मिले है। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर पहुंची और मरीजों को दवाइयां उपलब्ध करवाई। आसपास के क्षेत्र में स्क्रीनिंग व सैंपलिंग की गई है। तीन मरीजों को विभाग को आइसोलेटर सेंटर में भर्ती किया गया है। जबकि शेष को होम आइसोलेट किया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30NkHq2
कोई टिप्पणी नहीं