Header Ads

Breaking News

जेल में मरे सोनू का 24 घंटे बाद हुआ पोस्टमार्टम, कोविड 19 की गाइडलाइन के अनुसार किया गया अंतिम संस्कार

नीमका जेल में मरे सोनू नामक युवक का शुक्रवार को 24 घंटे बाद पोस्टमार्टम हो पाया। ज्यूडीशियल मजिस्ट्रेट की निगरानी में डॉक्टरों के बोर्ड द्वारा उसका पोस्टमार्टम कराया गया। कोरोना पॉजिटिव होने के कारण परिजनों को शव दिखाकर नगर निगम की टीम द्वारा अजरौंदा के श्मशान स्थल पर कोविड 19 की गाइडलाइन के अनुसार उसका अंतिम संस्कार किया गया। वहीं दूसरी ओर परिजनों ने इस घटना की सीबीआई जांच कराने और आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

पुलिस टीम पर हमला करने के आरोपी शाहजहांपुर निवासी सोनू नामक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर नीमका जेल भेज दिया था। 17 जून की रात जेल के अंदर सोनू की मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि उसने आत्महत्या की है। जबकि परिजन पुलिस पर टार्चर कर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं।

इस घटना को लेकर परिजनों और ग्रामीणों ने गुरुवार को चांदपुर पुलिस चौकी पर पत्थरों से हमला भी किया था। शाम करीब चार बजे उसका शव बीके अस्पताल की मोर्चरी में लाया गया था। 24 घंटे बाद शुक्रवार को काफी जद्दोजहद के बाद बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह का कहना है कि मृतक पुलिस पर हमले का आरोपी था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fHl3m6
https://ift.tt/2YRaeXR

कोई टिप्पणी नहीं