जल्द जारी होगी 21 वर्ष से लंबित जेबीटी वरिष्ठता की सूची : रामेश्वर
राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ हरियाणा की कार्यकारिणी जिला प्रधान कुलवंत सिंह के नेतृत्व में जेबीटी की समस्याओं को हल कराने के लिए जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी राजपाल चौधरी से मिली। चाैधरी ने अध्यापकों की समस्याओं का मौके पर ही निपटारा कर दिया। जिला महासचिव रामेश्वर बापा ने बताया कि जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही 21 वर्षों से लंबित जेबीटी की वरिष्ठता सूची जारी कर दी जाएगी। जल्द ही जेबीटी का स्थायीकरण भी किया जाएगा। प्राथमिक विद्यालयों के बिजली के बिलों का बजट मौके पर ही जारी कर दिया गया।
अध्यापकों के जीपीएफ, मेडिकल रीइंबर्समेंट और एसीपी मामलों के लिए सिटीजन चार्टर लागू करने का जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ने आश्वासन दिया है। राज्य संयोजक जगजीत सिंह ने बताया कि जिले के जेबीटी अध्यापकों की वरिष्ठता सूची जारी करते समय अध्यापकों के मेरिट नंबर को भी ध्यान में रखा जाएगा। डाटा देते समय अपनी नियुक्ति का मेरिट नंबर भी दर्ज कराएं। सभी िशक्षकाें ने सरकार द्वारा निर्धारित ड्यूटी को बखूबी निभाने का वचन लिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31sZIJp
कोई टिप्पणी नहीं