Header Ads

Breaking News

स्पा सेंटर पर पुलिस की छापेमारी में 2 युवतियों सहित 8 गिरफ्तार

महिला थाना पश्चिम की टीम ने जब स्पा सेंटर में छापेमारी की तो वहां से दो युवक व छह युवतियां आपत्तिजनक हालत में पाए गए। पुलिस ने उन्हें तो जांच में शामिल करने के बाद छोड़ दिया, लेकिन स्पा सेंटर के मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस प्रवक्ता सुभाष बोकन के अनुसार जल्द ही स्पा के मालिक को भी गिरफ्तार किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार बीते रोज महिला थाना पश्चिम को गुप्त सूचना मली थी कि सेक्टर-14 स्थित बैंक मार्केट में ऑस्कर नाम से स्पा है और उसमें देह व्यापार चलाया जा रहा है। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने बिना किसी देरी के इस स्पा पर एक बोगस ग्राहक बनाकर भेजा गया।

इस दौरान पता चला कि वहां पर मौजूद युवतियों द्वारा मसाज के नाम पर देह व्यापार का काम किया जा रहा है। इसके बाद पुलिस टीम ने वहां पर छापेमारी की। इस दौरान मौके पर दो युवक व छह युवतियां संदिग्ध हालत में पाए गए।

पुलिस ने इन 8 युवक-युवतियों व स्पा के मैनेजर को काबू किया। युवक-युवतियों को तो जांच में शामिल करने के बाद छोड़ दिया गया। जबकि मैनेजर उमेश निवासी दार्जिलिंग के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2UV2l2I
https://ift.tt/3fC9jRT

कोई टिप्पणी नहीं