Header Ads

Breaking News

ऑटो में एक साथ काम पर गए थे 11 लोग, एक की कार की टक्कर से मौत, बेटा बोला- यह हादसा नहीं

https://ift.tt/3g4BUzB

कैंप निवासी 50 साल के सुशील की मौत हो गई। उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। उसके साथियों ने कहा कि कार से ऑटो की टक्कर होने से सुशील की मौत हुई। जबकि उसके बेटे ने आरोप लगाया कि मौत मारपीट में हुई है। क्योंकि उसके पिता के साथ 10 लोग और ऑटो में थे। उन्हें चोट नहीं लगी। बाद में पुलिस ने लिए दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाया और जांच की। तब जाकर मामला हादसे का निकला। पुलिस ने सुशील के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। हमीदा चौकी इंचार्ज शमशेर सिंह ने बताया कि यह मामला सड़क हादसे का है। मामले में सड़क हादसे का केस दर्ज किया गया है।

सुबह 11 लोग काम पर गए थे, एक्सीडेंट में उसके पिता को ही क्यों चोट लगी| शुभम ने बताया कि सुबह उसका पिता सुशील कुमार सुबह मजदूरी के लिए घर से गए थे। उनके साथ 10 लोग और थे। शाम को पिता के साथ गए लाेग उनके पास औरकहा कि सुशील की हादसे में मौत हो गई। पिता की कमर, बाजू और टांग पर चोट थी। जिससे लग रहा था कि उनके साथ मारपीट की गई है। अगर कार से एक्सीडेंट होता को उसके पिता को ही चोट क्यों लगी। जबकि अन्य सब ठीक हैं। इस पर उन्हें पूरी घटना पर शक लग रहा है। इसकी पुलिस जांच करे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dJextT

कोई टिप्पणी नहीं